असोथर थाने पहुंचेगा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक, पीड़िता को न्याय दिलाने की उठेगी मांग
असोथर थाने पहुंचेगा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक, पीड़िता को न्याय दिलाने की उठेगी मांग
फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ कथित रूप से हो रहे उत्पीड़न और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
बताया गया कि बीते दिनों पीड़िता के पिता के सामने ही ससुराल पक्ष ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का ढाई वर्षीय मासूम बच्चा भी है।
पीड़िता का आरोप है कि थाने में सुनवाई न होने के कारण वह न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। इसके बाद पीड़िता ने गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल से मदद की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आज 16 मई 2026 को दोपहर 2 बजे गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में पीड़िता को साथ लेकर असोथर थाना पहुंचेगा। जहां संगठन थाना प्रभारी से वार्ता कर पीड़िता को तत्काल न्याय, सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा।