logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार से सड़कों का घटिया निर्माण

ग्राम पंचायत : पंचायत सरपंच ने अपने चहेते पंचों के देखरेख में सड़कों का निर्माण कराया, जो कुछ ही दिनों में खराब होने लगी। गिट्टी और सीमेंट अलग-अलग हो रहे हैं, जिसका प्रमुख कारण गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग बताया गया है। पूरे ग्राम में इसी प्रकार की समस्या देखने को मिल रही है। सचिव भी अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं और पंचायत के काम सरपंच के घर में उनके कुछ विशेष लाभ प्राप्त पंचों की उपस्थिति में होते हैं।

ग्राम विकास की परिकल्पना के साथ पंचायतों का गठन हुआ था, लेकिन वर्तमान सरपंच और उनके एक-दो चहेते पंच विकास कार्यों को गोपनीय रखते हुए स्वयं विकास में लगे हुए हैं। अधिकांश पंच सरपंच के घटिया निर्माण कार्यों से नाराज हैं और उनसे दूरी बनाए हुए हैं। रामराज डांगी एसडीओ ने सीसी रोड में गड़बड़ी की जांच कराने का भरोसा दिया है।

79
3424 views

Comment