logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मांधना स्कूल में मनाया गया नेशनल डेंगू दिवस, बच्चों को किया जागरूक

मोरनी (मांधना)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 मई 2026 को सिविल सर्जन पंचकूला डॉ. मुक्ता कुमार एवं जिला मलेरिया अधिकारी पंचकूला डॉ. सोनू अरोड़ा के निर्देशन तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुनील दहिया के आदेशानुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधना में नेशनल डेंगू दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य कार्यकर्ता वेद प्रकाश, सुरेन्द्र पाल एवं शमशेर सिंह की देखरेख में किया गया।
इस वर्ष नेशनल डेंगू दिवस की थीम Community Participation in Dengue Control : Check, Clean and Cover रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डेंगू बीमारी, इसके फैलने के कारण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को डेंगू संबंधी पेम्फलेट वितरित किए गए तथा ओडोमॉस क्रीम पाउच भी बांटे गए।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए कूलरों का पानी प्रत्येक तीसरे दिन अवश्य बदलना चाहिए। घरों की छतों पर पड़े टूटे-फूटे बर्तनों, टायरों एवं अन्य कबाड़ को हटाने या ढककर रखने की सलाह दी गई। साथ ही घर के आसपास पानी जमा न होने देने तथा गड्ढों में काला तेल डालने अथवा मिट्टी से भरने के लिए भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले बच्चों की सराहना कर उन्हें डेंगू के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को इस मौसम में पूरे बाजू के कपड़े पहनने, रात को मच्छरदानी एवं जालीदार दरवाजों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाने की सलाह दी। साथ ही बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर मुफ्त जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ अंजली सिंह, एएनएम एवं आशा वर्करों का विशेष योगदान रहा।

#samacharsansarnews24 #नेशनल_डेंगू_दिवस #मांधना_स्कूल #पंचकूला #डेंगू_जागरूकता #स्वास्थ्य_विभाग #मोरनी #CheckCleanCover

6
1344 views

Comment