मुरैना : शनिचरा अमावस्या पर शनि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़
मुरैना : शनिचरा अमावस्या और शनि जयंती के अवसर पर मुरैना के प्रसिद्ध शनि धाम में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। शनि धाम प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
15 से 17 मई तक शनि मेले के कारण भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।