ग्रेटर नोएडा/फर्रुखाबाद विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
दहेज प्रताड़ना और परित्याग का आरोप, विवाहिता ने पति समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रेटर नोएडा/फर्रुखाबाद विवाहिता श्रीमती दुर्गावती पत्नी श्री सुनील कुमार ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, उनका विवाह 25 मई 2022 को श्री सुनील कुमार पुत्र श्री राम प्रकाश निवासी ग्राम सिरमौरा बांगर, थाना नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी के बाद पति श्री सुनील कुमार, ससुर श्री राम प्रकाश, सास श्रीमती सुदामा देवी, देवर श्री अनिल कुमार, ननद श्रीमती रामादेवी, श्रीमती मीरा देवी, चाची सास श्रीमती मार्ग श्री, जेठानी श्रीमती शीलू देवी, श्री सुरजीत, श्री सेवाराम एवं श्रीमती गुड्डी देवी समेत अन्य परिजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा मारपीट किए जाने का आरोप है।
महिला ने बताया कि उसके पुत्र युधिष्ठिर का जन्म ऑपरेशन के माध्यम से हुआ और बच्चा जन्म से दिव्यांग है। आरोप है कि इसी बात को लेकर भी उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता का कहना है कि पति श्री सुनील कुमार उसे ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर लेकर आया था, जहां वह एक निजी कंपनी में काम करता था। लेकिन 2 मई 2026 को उसे कुलेसरा क्षेत्र में अकेला छोड़कर अपने गांव चला गया। महिला का आरोप है कि उसका स्त्रीधन भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में रखा हुआ है।
पीड़िता ने पति श्री सुनील कुमार पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। वहीं उसके पुत्र का इलाज All India Institute of Medical Sciences में चल रहा है, जिसका खर्च मायका पक्ष उठा रहा है।
महिला ने ईकोटेक-3 थाना पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने यह कहकर मदद करने से इनकार कर दिया कि यह हमारा काम नहीं है, कोर्ट जाइए।
फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन और आरोपित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।