logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खगड़िया में हर शुक्रवार 'नो व्हीकल डे', डीएम ने जारी किया आदेश ईंधन व पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल या पैदल आएं कार्यालय, आमजन को भी करें प्रेरित

AIMA न्यूज ,
खगड़िया, बिहार 15 मई 2026:

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देश पर खगड़िया जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य और मितव्ययिता को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी खगड़िया ने जिले में प्रत्येक शुक्रवार को "NO Vehicle Day" घोषित कर दिया है। इस संबंध में जिला गोपनीय शाखा से आदेश जारी किया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश ज्ञापांक 1088/गो०, दिनांक 14/5/26 के अनुसार, अब हर शुक्रवार को सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी यथासंभव मोटर वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। उन्हें साइकिल से या पैदल कार्यालय आना होगा।
केवल विधि-व्यवस्था संधारण, आपदा या अन्य अत्यावश्यक शासकीय कार्यों के लिए ही वाहन के उपयोग की छूट दी गई है।
आदेश में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आमजनों को भी प्रत्येक शुक्रवार को "नो व्हीकल डे" मनाने के लिए प्रेरित करें। इसका मुख्य उद्देश्य ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययिता को बढ़ावा देना है।
इस आदेश की प्रतिलिपि जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को सूचनार्थ एवं अनुपालन के लिए भेजी गई है।
प्रशासन के इस फैसले से शुक्रवार को जिला समाहरणालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर वाहनों की भीड़ कम दिखेगी। साथ ही साइकिल और पैदल चलने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि यह पहल न सिर्फ ईंधन की बचत करेगी, बल्कि खगड़िया को प्रदूषण मुक्त और स्वस्थ बनाने में भी मददगार साबित होगी।

54
3018 views

Comment