सिलिकोसिस पीड़ित मंगल राम सैनी को नहीं मिल रहा सरकारी सहारा, उपचार व योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग
बांदीकुई दौसा जिले के बांदीकुई ब्लॉक की ग्राम पंचायत आभानेरी के अमावली स्कूल के पास खेड़ा, जस्सापाड़ा निवासी मंगल राम सैनी पुत्र बद्री प्रसाद सैनी सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। पूर्व में पत्थर घड़ाई का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले मंगल राम लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका उपचार जयपुर के SMS अस्पताल में चल रहा था । परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग 14 वर्ष है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, पक्का मकान भी नहीं है और कोई स्थायी सहारा नहीं है। सिलिकोसिस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अभी तक कार्ड जारी नहीं हुआ है, जिससे राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि मंगल राम सैनी का समुचित उपचार कराया जाए तथा उन्हें शीघ्र सिलिकोसिस कार्ड जारी कर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि परिवार को सहारा मिल सके।: