बृजमनगंज:मारपीट के मामले में वांछित पांच अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के अभियान को मिली सफलता
*बृजमनगंज, महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अदरौना में हुई गंभीर मारपीट की घटना से जुड़े पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
*क्या है पूरा मामला:*
दिनांक 14.05.2026 को रात्रि करीब 9 बजे ग्राम विशुनपुर अदरौना में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। प्रथम पक्ष के रामफल उर्फ पोल्हई पुत्र महेश आदि तथा द्वितीय पक्ष के भगौती यादव पुत्र रामसमुझ आदि आपस में भिड़ गए।
इस संबंध में दोनों पक्षों की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए थे:
1. *मु0अ0सं0 126/2026*: रामफल की तहरीर पर भगौती आदि 10 लोगों के विरुद्ध धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109(1) बीएनएस में केस दर्ज हुआ।
2. *मु0अ0सं0 127/2026*: भगौती की तहरीर पर रामफल आदि 07 लोगों के विरुद्ध धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत हुआ।
मारपीट में प्रथम पक्ष के धर्मेंद्र पुत्र रामसेवक, पिन्टू पुत्र रामफल व रामफल पुत्र स्व0 महेश तथा द्वितीय पक्ष के शिवकुमार व भगौती पुत्रगण रामसमुझ को चोटें आई थीं।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीप शिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.05.2026 को पुलिस ने निम्न वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
*मु0अ0सं0 126/2026 में वांछित:*
1. भगौती पुत्र रामसमुझ निवासी ग्राम विशुनपुर अदरौना
2. रोहन पुत्र श्रीधर पटेल निवासी दुर्गापुर
3. अभिषेक मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा निवासी शिवपुर
4. बैजनाथ यादव पुत्र नोखई निवासी विशुनपुर अदरौना ओझा टोला
*मु0अ0सं0 127/2026 में वांछित:*
5. रामफल उर्फ पोल्हई पुत्र स्व0 महेश निवासी ग्राम विशुनपुर अदरौना
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा