पंचकूला में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई
उपायुक्त के मार्गदर्शन में डीटीपी टीम की सख्त कार्रवाई
4अवैध कॉलोनियों में 40 डीपीसी और सड़क नेटवर्कध्वस्त
पंचकूला मई 15: उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में गांव परगियन, खेरावाली, कोना और लहरोंड़ी में 4 अवैध कॉलोनियों में 40 डीपीसी व सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। उक्त कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, श्री मनदीप, एसडीई,पीएचईडी कालका, श्री अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जानकारी देते हुए डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा की विभाग से सीएलयु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।