क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...
क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक 15.05.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा यूपी-112 पीआरवी 5587 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की स्थिति एवं तत्परता का अवलोकन किया गया।
क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा ड्यूटीरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे सदैव सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।
उन्होंने आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो सके। साथ ही क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग भी की गई।