logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में चोरों के हौसले बुलंद, मोहनलालगंज में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मोहनलालगंज कस्बे के पीड़ित टेलर शरीफ बाज का है। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने दोपहर करीब 1:30 बजे से 4:00 बजे के बीच एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी हुई बाइक का नंबर UP32GE0599 है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक अपराधी खुलेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे और पुलिस मूकदर्शक बनी रहेगी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वाहन चोर गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

12
1018 views

Comment