केन्द्रीय प्रतिनिधि मंडल चिकित्सा निदेशक से मिलकर रेलवे अस्पताल में व्याप्त कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
: गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन केन्द्रीय संगठन के सर्व श्री देवेंद्र मणि त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष, मुन्नीलाल गुप्ता महामंत्री, भानु प्रकाश नारायण महामंत्री (संगठन), पुरुषोत्तम सिंह महामंत्री (हित),एवं नजमुद्दीन संगठन मंत्री कुल पांच लोगों का प्रतिनिधि मंडल डा.मो.ए. ए. खान मेडिकल डायरेक्टर, ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर से मुलाकात कर सामान्य दवा आपुर्ति मे कमी, लोकल परचेज में सप्ताह भर का समय लगना, एसोसिएशन के सभी ब्रांच वाली जगहों पर हेल्थ चेकअप कैंप लगाने, जोनल तथा मंडल स्तरों पर निगरानी कमेटी बनाने हेतु रेलवे बोर्ड के आदेश का अनुपालन कराने तथा लम्बी लाइन से बचने हेतु डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड बनाने आदि मुद्दों को एक-एक करके दृढ़तापूर्वक उठाया तथा इन पर मदवार चर्चा की। मेडिकल डायरेक्टर,रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर ने कमिर्यों को स्वीकार किया तथा मरीजों को हो रही परेशानियों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट किया।उन्हें एसोसिएशन द्वारा चिकित्सा सुधार पर लिखे गए 06 पत्र भी सौंपे गए । उन्होंने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के कारण हुई समस्या तथा अन्य मुद्दों के शीघ्र समाधान हेतु कहा।
एसोसिएशन के महामंत्री श्री मुन्नीलाल गुप्ता ने बताया कि समाधान नहीं होने की स्थिति में 30 दिन बाद हजारों की तादाद में पेंशनर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।