नजीबाबाद में मोहम्मद जीशान को विधानसभा उपाध्यक्ष बिजनौर पद पर मनोनीत
नजीबाबाद : भारतीय मज़दूर किसान यूनियन के पश्चिम प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद आसिफ ने 14 मई 2026 को बड़ी गर्मजोशी और उत्साह के साथ ग्लोबल हॉस्पिटल के मालिक मोहम्मद जीशान को विधानसभा उपाध्यक्ष बिजनौर पद पर मनोनीत किया।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें शाहजेब सैफी (युवा जिला अध्यक्ष), इसरार (जिला महासचिव), जावेद (जिला उपाध्यक्ष), सलमान उल हक (जिला सचिव), आदिल (मंडल उपाध्यक्ष मुरादाबाद), परवेज़ अहमद (युवा नगर सचिव नजीबाबाद) तथा अन्य सम्मानित सदस्य शामिल थे।