logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलुआ पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, बाइक और पर्स छोड़ने से प्रेम प्रसंग की आशंका।

बलुआ पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, बाइक और पर्स छोड़ने से प्रेम प्रसंग की आशंका



चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ पुल से शुक्रवार की रात एक अज्ञात युवक द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर अचानक नदी में कूद गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पहले पुल पर रुका, अपनी बाइक खड़ी की और पर्स निकालकर बाइक पर ही रख दिया। इसके बाद उसने बिना किसी से कुछ कहे गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे लोगों ने यह दृश्य देखा तो तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल निजी गोताखोरों और नाव की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटनास्थल से पुलिस ने युवक की बाइक और पर्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पर्स में मिले एक पत्र में पूजा नाम का कई बार उल्लेख मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन नंबर UP 65 FE 9043 के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

16
1179 views

Comment