logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहसवान : भाकियू ने चौधरी महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि मनाई

सहसवान बदायूं : भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा नगर अध्यक्ष शाहरुख खान के आवास कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

ब्लॉक उपाध्यक्ष हसरत अली ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखना चाहिए। बैठक में इमारत अली, गोपाल यादव, अवधेश यादव, इमरान खान, रफीक अहमद, चंद्रपाल, जावेद और कृष्ण गोपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

13
381 views

Comment