NEET UG-2026 पेपर लीक मामले की CBI जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान के आरोपी दिनेश बिवाल ने अपने बेटे ऋषि के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये देकर NE
NEET UG-2026 पेपर लीक मामले की CBI जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान के आरोपी दिनेश बिवाल ने अपने बेटे ऋषि के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये देकर NEET का लीक पेपर खरीदा था। हैरानी की बात यह रही कि पूरा पेपर पहले से मिलने के बावजूद ऋषि 720 में से केवल 107 सवालों के ही सही जवाब दे सका।
जांच में पता चला है कि इस अवैध नेटवर्क को चलाने के लिए टेलीग्राम पर पीडीएफ और व्हाट्सएप चैट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया। ऋषि सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
CBI को जांच के दौरान सीकर के एक फ्लैट, करीब 150 संदिग्ध छात्रों और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े बड़े रैकेट के सुराग भी मिले हैं। मुख्य आरोपी दिनेश बिवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूछताछ जारी है।