सोनहर के सरकारी विद्यालय में फर्जी हाजिरी और भ्रष्टाचार के आरोप
नरवर : सोनहर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछले कई महीनों से गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय समय पर खुलता या बंद नहीं होता और प्राचार्य की पत्नी जो अतिथि शिक्षिका हैं, कभी भी विद्यालय में उपस्थित नहीं रहतीं। इसके बावजूद उनकी हाजिरी प्राचार्य द्वारा भरी जा रही है।
ग्रामीणों ने विद्यालय में साफ-सफाई, पुताई और अन्य विकास कार्यों में भी अनियमितताओं का उल्लेख किया है। वे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अतिथि शिक्षिका की नियुक्ति होने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भानु कुमार राजपूत ने इस मामले की रिपोर्टिंग की है।