logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

सिवनी/छपारा: केवलारी विधानसभा क्षेत्र के छपारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकरी से थांवरी मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। करीब दो वर्षों से सड़क एवं पुलिया का निर्माण अधूरा है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि 8 एमएम की सरिया लगभग 2 फीट की दूरी पर लगाई गई है। उन्होंने कहा कि घटिया सामग्री के कारण करोड़ों रुपये की लागत वाली सड़क मात्र दो महीने में ही उखड़ने लगी। ठेकेदार राहुल राय पर भी आरोप हैं कि उन्होंने पुलिया निर्माण कार्य जल्दीबाजी में रातों-रात शुरू कराया और दो दिनों में आधा-अधूरा काम छोड़ दिया। पिछले चार महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है।

बारिश के दिनों में स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अधूरी पुलिया दुर्घटना का खतरा बढ़ा रही है। ग्रामीण मस्तराम कुमार, राजेश परते, आदिल खान, सुनील परते, ब्रजेश, रामकुमार एवं प्रदेश उइके ने भ्रष्टाचार के कारण जनता की परेशानी बताई और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

12
310 views

Comment