logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिओम कौशिक पुनः फिल्म सेंसर बोर्ड सदस्य नियुक्त

हरियाणा: प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं निर्माता हरिओम कौशिक को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य पुनः नियुक्त किया गया है। उनका यह कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए होगा। हरिओम कौशिक इससे पहले भी दो वर्षों तक सेंसर बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं, जिसके आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है।

हरिओम कौशिक मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव जाट से हैं और वर्तमान में रोहतक स्थित पंडित लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। उनके फिल्म निर्माण और निर्देशन के अनुभव को देखते हुए इस नियुक्ति को सिनेमाई मानकों और क्षेत्रीय कला के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और शुभचिंतकों का आभार जताया और फिल्म जगत की गरिमा बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

13
289 views

Comment