logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यांगांग में भालेढुंगा स्काईवॉक परियोजना का निरीक्षण, पर्यटन विकास को नई उम्मीद

दक्षिण सिक्किम, यांगांग :
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने यांगांग का दौरा कर निर्माणाधीन भालेढुंगा स्काईवॉक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना भारत सरकार की PM-DevINE पहल और Ministry of Development of North Eastern Region के सहयोग से विकसित की जा रही है।

क्षेत्रीय विधायक एवं उपसभापति राज कुमारी थापा ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यटन अवसंरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री टी. टी. भूटिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपसभापति थापा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग के प्रति आभार व्यक्त किया। परियोजना के पूरा होने पर यांगांग क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की उम्मीद है।

12
1923 views

Comment