logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर: शीतला चौकियां धाम में भीड़ से जनजीवन प्रभावित

जौनपुर: प्रसिद्ध शीतला चौकियां धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एक किलोमीटर लंबी कतार लग रही है, जिससे दिनभर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस कर्मचारी, व्यापारी और मरीज घंटों ट्रैफिक में फंस रहे हैं, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इस समस्या को लेकर विनय यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान आवश्यक है, लेकिन स्थानीय नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। विनय यादव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

11
443 views

Comment