logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घर- घर योग हर व्यक्ति निरोग अभियान संचालित

घर-घर योग हर व्यक्ति निरोग अभियान संचालित
------
#श्योपुर-/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को दृष्टिगत रखते हुए श्योपुर जिले में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा घर-घर योग हर व्यक्ति निरोग अभियान संचालित कर योग अभ्यास किया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि जिला स्तर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी योग अभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बगवाज, पाण्डोला, सूसवाडा, इकलौद, सोठवा एवं कराहल में गत 11 मई से प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक योग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि नजदीकी शिविरों में पहुंचकर योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों के संबंध में अभ्यास कर सकते है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

19
1041 views

Comment