logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परीक्षा केंद्रों का डीईओ ने किया निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों का डीईओ ने किया निरीक्षण
------
#श्योपुर-/ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षाओं के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संदीपनी विद्यालय श्योपुर एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराहल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने केंद्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए तथा विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

19
1212 views

Comment