बीएनएसएस के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
बीएनएसएस के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
------
#श्योपुर-/ अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में जिले के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के विभिन्न प्रावधानों, धाराओं की जानकारी प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रवीण दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षण के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की विभिन्न धाराओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों, जब्तियों, मजिस्ट्रीयल जांच, कथन आदि के संबंध में की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रवीण दीक्षित द्वारा बीएनएसएस के अंतर्गत समावेशित विभिन्न धाराओं की जानकारी प्रदान करते हुए कानूनी पहलूओं के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur