logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एटा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार

एटा: धरेली रोड पर जैथरा और जसरथपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान देर रात बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर ये युवक भागने लगे, जिस पर पुलिस ने पीछा किया।

बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अरमान के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी शकील पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। मौके से 2 अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, ₹3500 नकद और बिना नंबर की स्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों पर महिलाओं से लूट और कुंडल छीनने के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद कर रही है।

12
688 views

Comment