logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीईओ ने लिया जनगणना कार्य का जायजा

सीईओ ने लिया जनगणना कार्य का जायजा
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रथम चरण के तहत किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम गिरधरपुर में फील्ड विजिट कर जनगणना कार्य का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा सहित सुपरवाईजर एवं प्रगणक उपस्थित रहें।

सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद ने फील्ड विजिट के दौरान प्रगणकों द्वारा मकानों के सूचीकरण तथा मकानों की गणना प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही जनगणना एप पर भरी जा रही जानकारी की प्रक्रिया भी देखी। उन्होंने सुपरवाईजर एवं प्रगणकों को निर्देश दिये कि समयावधि में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण किया जायें।

आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा भ्रमण के दौरान आंकाक्षी विकासखण्ड कराहल के ग्राम हीरापुरा स्थित आंगनबाडी केन्द्र-ए का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी केेन्द्र पर पेयजल व्यवस्था के लिए मोटर का संधारण कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र निरीक्षण के दौरान टीएचआर सहित बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाले भोजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर आंकाक्षी ब्लॉक फेलो सुश्री दीपांशी जादौन भी उपस्थित रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

20
781 views

Comment