मानपुर गौशाला में काउ लिफ्टिंग मशीन से होगा बीमार गोवंश का इलाज
मानपुर गोशाला में काउ लिफ्टिंग मशीन से होगा बीमार गोवंश का इलाज
गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास जारी
-----
#श्योपुर-/ मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जिले में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत् रूप से प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ ही गौशालाओं में तकनीकी का इस्तेमाल कर गौशाला प्रबंधन को ओर अधिक बेहतर बनाया जा रहा है। मानपुर की गौशाला में गौवंश के व्यवस्थित रख रखाव एवं तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए संचालन कर्ताओं द्वारा स्वसहायता समूह के माध्यम से काउ लिफ्टिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह मशीन हरियाणा से मंगाई गई है, जिससे बीमार गौवंश को सुविधाजनक तरीके से उठाकर उन्हें उपचार प्रदान किया जा सकेगा।
इसी प्रकार से ग्राम टर्राकला गोशाला में समूह द्वारा गायो को भूसा एवं चारा आसानी से सुलभ कराने तथा गोबर के उठाव के लिये घोडा गाडी बनवाई गई है। ग्राम झिरन्या में समूह द्वारा की चक्की स्थापित की गयी है जिससे गायो के लिये बाट की व्यवस्था की जाती है।
गोशालाओं में सुविधाओं एवं संचालन के संबंध में प्रत्येक माह सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा समीक्षा की जा रही है, जिससे गौशालाओं के संचालन की व्यवस्थाएं बेहतर हो रही है। उन्होंने जिलें की गोशालाओं को सुविधा संपन्न बनाने तथा गोशालाओं को आत्मननिर्भर बनाने की दृष्टि से म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूहों को जो गोशाला का संचालन कर रहे है, कार्ययोजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया है। इसी का परिणाम है कि गोशालाओं में स्वा सहायता समूहों द्वारा अपने स्तर पर गोवंश का बेहतर रखरखाव एवं प्रबंधन किया जा रहा है।
श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम मानपुर की गोशाला में समय-समय पर विभिन्न कारणो से गोवंश के बीमार होने के कारण वह खडे नही हो पाते थे। मानपुर गोशाला से जुडे श्री कोमल खंडेलवाल ने बताया कि गोवंश के प्रबंधन एवं उन्हें उचित उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से स्वं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा 75 हजार रूपये की लागत से काउ लिफ्टिंग मशीन खरीदी गई है।
झिरन्या, नागदा, टर्राकलॉ, श्यामपुर, मानपुर, गॉवडी, बरगवॉ इत्यादि गोशालाओं में स्व् सहायता समूहों द्वारा हरे चारे की व्यवस्था गोवंश के लिये की गयी है तथा नियमित रूप से गोवंश को हरा चारा खिलाया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने बताया कि जिले की गोशालाओं में हरा चारा उत्पाुदन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं बायोगेस स्थाापना की कार्ययोजना बनायी गयी है तथा यह प्रयास किये जा रहे है कि सभी गोशालाओं में गोवंश को बारह मास हरे चारे की उपलब्धता हो सके एवं गोशाला में रहने वाले परिवार को बायोगेस के उपयोग से जोडा जायेगा। उन्होने बताया कि श्योपुर जिलें में 24 गोशालाओं का संचालन महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
NRLM
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur