logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेपेटाइटिस, एचआईवी एवं सिफलिश की जांच कैंप का आयोजन

हेपेटाईटिस, एचआईवी एवं सिफलिस की जांच हेतु कैम्प का आयोजन
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कन्ट्रोल प्रोग्राम के तहत हाईरिस्क गु्रप की जांच हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कराहल पर आयोजित उक्त शिविर के दौरान हाईरिस्क ग्रुप में शामिल रोग हेपेटाईटिस, एचआईवी एवं सिफलिस की जांच की गई।

कैम्प में कुल 197 लोगों का रेपिड टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया, जिसमें से 1 रोगी हेपेटाइटिस-बी का, एक रोगी हेपेटाइटिस-सी का तथा एक रोगी सिफलिस पॉजीटिव पाया गया। कराहल बीएमओ डॉ सौरभ कुशवाह द्वारा शिविर के दौरान हेपेटाइटिस, एचआईवी एवं सिफलिस के बारे में काउंसलिंग की गई तथा पॉजीटिव पाये गये तीनो रोगियों को उपचार प्रदान किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

30
888 views

Comment