अमावस्या मेला को लेकर रेलवे स्टेशन कर्वी पर जीआरपी अलर्ट
चित्रकूट। आगामी अमावस्या मेला को देखते हुए रेलवे प्रशासन एवं जीआरपी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झाँसी के नेतृत्व में जीआरपी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कर्वी पर व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डॉग स्क्वायड एवं सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि अमावस्या मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दें।