logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फूड सेफ्टी विभाग ने लिया तरबूज का नमूना

फूड सेफ्टी विभाग ने लिया तरबूज का नमूना
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा तरबूज का नमूना लेने की कार्यवाही की गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि न्यू बस स्टैण्ड के पास फ्रूट मंडी स्थित राइन फ्रूट कंपनी से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत तरबूज का नमूना लिया गया है। जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। श्री धर्मेन्द्र जैन ने जानकारी दी कि मौके पर उपस्थित दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि उनके द्वारा राजस्थान क्षेत्र से तरबूज लाकर विक्रय किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

40
1072 views

Comment