logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंकाक्षी विकासखंड की समीक्षा बैठक

आंकाक्षी विकासखण्ड की समीक्षा बैठक
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत जनपद सीईओ विजयपुर श्री दीपक धाकड़ एवं आकांक्षी ब्लॉक फेलो श्री अखिलेश तोमर द्वारा आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम से संबंधित 38 इंडिकेटर पर संबंधित ब्लॉक अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग से अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीईओ जनपद श्री दीपक धाकड़ द्वारा समस्त ब्लाक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित अधिकारी आकांक्षी इंडिकेटर पर फोकस करें और सभी पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचायें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

32
924 views

Comment