logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बीएसएनएल फाइबर नेटवर्क ठप, डेढ़ वर्ष से वलीपुर उपडाकघर की सेवाएं बाधित*

*बीएसएनएल फाइबर नेटवर्क ठप, डेढ़ वर्ष से वलीपुर उपडाकघर की सेवाएं बाधित*

बल्दीराय, सुलतानपुर। तहसील क्षेत्र के वलीपुर उप डाकघर में बीएसएनएल फाइबर नेटवर्क व्यवस्था लंबे समय से खराब होने के कारण डाक विभाग की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। करीब डेढ़ वर्ष से नेटवर्क समस्या बनी रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार नेटवर्क ठप रहने की वजह से उपडाकघर में निकासी, आरडी जमा सहित अधिकांश ऑनलाइन कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं। ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए भी बल्दीराय मुख्य डाकघर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हो रही है।
उपडाकपाल राधेश्याम यादव ने बताया कि बीएसएनएल फाइबर नेटवर्क सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा है, जिसके चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरी कामों के लिए बल्दीराय बड़े डाकघर पर जाकर कार्य कराना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि डाकघर की सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

6
244 views

Comment