logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिक विश्रामगृह (रेन बसेरा) का भूमिपूजन किया

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिक विश्राम गृह (रेन बसेरा) का भूमिपूजन किया

विधानसभा अध्यक्ष श्री Narendra Singh Tomar ने कहा है कि प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों, यात्रियों एवं विभिन्न शासकीय कार्यों से बाहर से आने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सुलभ रात्रि विश्राम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रमिक विश्राम गृह (रेन बसेरा) योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम परिसर में लगभग 6 करोड़ 16 लाख 78 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सर्वसुविधायुक्त श्रमिक विश्राम गृह (रेन बसेरा) का भूमिपूजन किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि पूर्व समय में धर्मशालाएं यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों के ठहरने का प्रमुख माध्यम हुआ करती थीं। वर्तमान समय में रेन बसेरा उसी व्यवस्था का आधुनिक स्वरूप है, जो विशेष रूप से उन श्रमिकों और मेहनतकश लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो दिनभर कार्य करने के बाद शहर में रात्रि विश्राम हेतु उचित आवास उपलब्ध नहीं कर पाते। ऐसे श्रमिकों को अब महंगे होटलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि उन्हें सस्ती दरों पर सुरक्षित एवं सुविधायुक्त रात्रि विश्राम स्थल उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि श्रम मंत्रालय एवं नगर निगम के सहयोग से संचालित यह योजना लंबे समय से जनहित में संचालित की जा रही है। अब इस योजना का विकेन्द्रीकरण किया गया है, जिससे छोटे-छोटे स्थानों पर भी रेन बसेरा का निर्माण संभव हो सकेगा और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

श्री तोमर ने बताया कि केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही यह संरचना आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी तथा श्रमिकों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम को सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक जौरा श्री सूबेदार सिंह रजौधा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

47
1276 views

Comment