ट्रेन हादसा
बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक ट्रेन आ गई
जान बचाने के लिए सभी मलहरा (प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच बनी जगह ) में सिमटकर बैठ गईं।
एक मां ने अपने दोनों बच्चों को अपनी छाती से लगाकर सुरक्षित रखा। ट्रेन गुजरने के बाद सभी लोग बाहर निकल आए। घटना में एक महिला को चोटें भी आईं, लेकिन महिलाएं और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोग मां की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।
वहीं रेलवे ट्रैक पार करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।