समस्तीपुर: रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला ने बच्चों को बचाया
समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। अचानक ट्रेन आ जाने पर सभी मलहरा में सिमटकर बैठ गए। एक महिला ने अपने दोनों बच्चों को अपनी छाती से लगाकर सुरक्षा प्रदान की।
ट्रेन गुजरने के बाद सभी सुरक्षित बाहर आए, हालांकि एक महिला को चोटें आईं। इस घटना के बाद लोगों ने महिला की बहादुरी की प्रशंसा की है जबकि रेलवे ट्रैक पार करने की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।