सुल्तानपुर के बल्दीराय में ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिनांक से नही मिला बैठक भत्ता
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के विकास खंड बल्दीराय के ग्राम पंचायत के सदस्यों को बैठक भत्ता नहीं मिला है। ग्राम पंचायत मऊ के सदस्य दिलीप तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने बैठक भत्ता के बकाया भुगतान के लिए आवाज उठाई है, लेकिन उनकी समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है मांग
दिलीप तिवारी और अन्य सदस्यों ने कहा कि वे लगातार भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इससे पंचायत सदस्यों में असंतोष बढ़ रहा है और वे अपनी लड़ाई जारी रखने पर मजबूर हैं।