बर पूजा को लेकर धोरैया बाजार में उमड़ी भीड़, देर रात तक रही रौनक
धोरैया में बर पूजा को लेकर शुक्रवार को बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। फल-फ्रूटी, मनिहारी और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाजार में मां, बहन, भाई-बंधुओं की चहल-पहल ने माहौल को उत्साहमय बना दिया।
बर पूजा की तैयारी को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया। धोरैया बाजार में फल, नारियल, केला, सेव, मिठाई और पूजा उपयोगी सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की लंबी भीड़ लगी रही। मनिहारी दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ रही, जहां पूजा से जुड़ी सामग्री, श्रृंगार और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी होती रही।
पूरा धोरैया बाजार श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। बाजार की रौनक ऐसी थी कि देर शाम तक सड़कें लोगों से भरी रहीं और हर तरफ पूजा की तैयारी की झलक दिखाई देती रही। दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी देखी गई, क्योंकि ग्राहकों की भीड़ से बाजार में अच्छी चहल-पहल बनी रही।
बर पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग धोरैया बाजार पहुंचे। भीड़ के कारण बाजार क्षेत्र में देर रात तक आवाजाही बनी रही और पूरा बाजार भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।