logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोलकाता के लेकटाउन में गूंजेगी हनुमान चालीसा: 1.25 लाख पाठ का भव्य महायज्ञ 23 मई से

कोलकाता: महानगर के लेकटाउन स्थित श्री बाल हनुमान मंदिर (लाल बाबा जी) में भक्ति और आध्यात्म का एक भव्य संगम होने जा रहा है। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर यहाँ 1,25,000 (सवा लाख) हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ 2026 का आयोजन किया गया है। यह सामूहिक संगीतमय अनुष्ठान 31 विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
यह धार्मिक आयोजन 23 मई 2026 (शनिवार) से शुरू होकर 13 जून 2026 (शनिवार) तक चलेगा। कार्यक्रम का विवरण निम्नलिखित है:
ध्वजा शोभायात्रा: आयोजन का शुभारंभ 23 मई को सुबह 7:30 बजे भव्य ध्वजा शोभायात्रा के साथ होगा। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बांगुर एवेन्यू, जेसोर रोड और लेकटाउन होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।
नित्य पाठ का समय: 23 मई से 12 जून तक प्रतिदिन दो सत्रों में पाठ होगा:
प्रातः काल: 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
सायं काल: 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक।
पूर्णाहुति: 13 जून को सुंदरकाण्ड पाठ, हवन, विशाल भंडारा और भजन संध्या के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा।
आयोजक और स्थान:
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री बाल हनुमान (लाल बाबा जी) सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। यह अनुष्ठान पूज्य श्री बजरंग लाल शर्मा 'भाईजी' के पावन सानिध्य में आयोजित है।
स्थान: श्री बाल हनुमान मंदिर, 358, लेकटाउन ब्लॉक-ए, कोलकाता - 700089।
कोलकाता महानगर में इतनी विशाल संख्या में हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से किया जा रहा है। श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए ट्रस्ट द्वारा जारी संपर्क नंबरों (033-25346931) पर संपर्क कर सकते हैं।

54
3782 views

Comment