भाकियू रक्षक का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
नागल कस्बे के भाटखेड़ी रोड स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन रक्षक का दूसरा स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर यात्रा निकालकर संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया तथा संगठन में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र सिंह ओहलान ने कहा कि संगठन ने पिछले दो वर्षों में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाकर न्याय दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संगठन आज सहारनपुर से निकलकर अन्य प्रदेशों तक पहुंच चुका है, जो सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने रविंद्र सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि वीरेंद्र लाखनोर को सहारनपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में तेजस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीशपाल सैनी तथा संचालन हेमंत अरोड़ा ने किया।
इस अवसर पर सुबेसिंह मलिक, बीरम प्रधान, सुनील शास्त्री, सुनील राणा, जितेंद्र चौधरी, राहुल फौजी, अमित, दीपक गुप्ता, विपिन हांडा, संजीव विश्वकर्मा, बलकार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नागल, सहारनपुर
Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News