logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UP सरकार का दावा: गन्ना किसानों को 3.21 लाख करोड़ का भुगतान, 36 हजार करोड़ की कर्जमाफी का भी जिक्र

उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि वर्ष 2017 से अब तक गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 3,21,963 करोड़ का भुगतान किया गया है। सरकार के अनुसार यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है।

सरकार ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में किसानों के 36 हजार करोड़ से अधिक के कृषि ऋण माफ किए गए थे। इसके साथ ही स्मार्ट गन्ना किसान जैसी ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर गन्ना पर्ची और भुगतान प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2025-26 पेराई सत्र में गन्ने के दाम में 30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अगेती प्रजाति के लिए 400 और सामान्य प्रजाति के लिए 390 प्रति क्विंटल की दर तय की गई।

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट इसे अभी किसानों के खातों में भेजी गई नई रकम बताकर शेयर कर रहे हैं, जबकि यह आंकड़ा वर्ष 2017 से अब तक के कुल भुगतान का है। इसी तरह 36 हजार करोड़ की कर्जमाफी भी पुरानी योजना का हिस्सा रही है।

उत्तर प्रदेश
Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News

0
0 views

Comment