मुज़फ्फरनगर में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के बघरा इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और कई कथित डॉक्टर क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार और सीएचसी बघरा प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार की टीम ने कई निजी क्लीनिकों की जांच की। जांच में कई संचालक मेडिकल प्रैक्टिस से जुड़े वैध दस्तावेज, डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके।
कई क्लीनिक मौके पर ही सील
संदिग्ध संचालकों को नोटिस जारी
स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
जिलेभर में आगे भी जारी रहेगा अभियान
एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध चिकित्सा कारोबारियों में खौफ का माहौल है।
मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News