logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर ले जाने के दौरान मासूम की जहाज घाट पर बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम परबत्ता थाना क्षेत्र के मिर्जापरी गांव निवासी अ

भागलपुर ले जाने के दौरान मासूम की जहाज घाट पर बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

परबत्ता थाना क्षेत्र के मिर्जापरी गांव निवासी अवधेश कुमार की पत्नी ज्वाला कुमारी जब अपने बीमार व कमजोर बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर ले जा रही थीं, तभी बड़ी जहाज घाट के पास उसकी तबीयत अचानक बेहद गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मासूम को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा सीपीआर देने के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतिका की दादी सुमित्रा देवी के अनुसार, बेहतर इलाज मिलने से पहले ही रास्ते में स्थिति अत्यधिक बिगड़ने के कारण अंततः बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

#BhagalpurNews #TragicIncident #ChildDeath #MayaganjHospital #ParbattaNews #MedicalEmergency #BreakingNewsBihar #SadDemise #BiharNews #GroundReport

5
134 views

Comment