गणेशपुर टोल प्लाजा पर विधायक रवि बहादुर का हल्ला बोल आंदोलन कल
ज्वालापुर विधानसभा से विधायक ने देहरादून नेशनल हाईवे स्थित गणेशपुर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में बड़ा धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विधायक रवि बहादुर ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा की जनता के हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और टोल रेडियंस के अंतर्गत आने वाले आसपास के गांवों के लोगों से नियमों के विरुद्ध की जा रही वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थान: गणेशपुर टोल प्लाजा
तारीख: शनिवार, 16 मई
समय: सुबह 11 बजे
उन्होंने आरोप लगाया कि टोलकर्मियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के साथ मनमानी और तानाशाही की जा रही है, जिसके खिलाफ जनता के साथ मिलकर आवाज बुलंद की जाएगी। आंदोलन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News