logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला विफल, सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में नौ आतंकवादी डेर

सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में नौ संदिग्ध आतंकवादी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली।विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ में नौ संदिग्ध आतंकवादी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार देर रात बाजौर जिले में हुई, जब हथियारबंद आतंकियों के एक समूह ने मीना और इनायत कलाय क्षेत्रों में सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया।

जिला प्रशासन के मुताबिक सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान नौ संदिग्ध आतंकवादी मौके पर ढेर हो गए, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया, ताकि फरार आतंकियों का पता लगाया जा सके।प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र लंबे समय से आतंकी हिंसा, अफगानिस्तान से घुसपैठ और सैन्य अभियानों के कारण अशांति का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ी भूभाग और खुली सीमाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं।बीते एक वर्ष में इस क्षेत्र में आतंकी घटनाओं में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में जहां कुल 1,620 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 2,331 तक पहुंच गई।

4
383 views

Comment