कोंच उरई मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा
कोंच से उरई मार्ग आते समय रास्ते में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।