प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath
प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन अपनाने से आम जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सार्वजनिक वाहनों के अधिक उपयोग से ईंधन की बचत होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रदूषण कम करने और जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को भी जनहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाकर देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने की अपील की है।