इबरार मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा एक दिवसीय स्पोर्ट्स एवं मार्शल आर्ट्स समर कैंप का आयोजन
इबरार मार्शल आर्ट्स की ओर से आगामी 21 जून 2026 को अंजुमन प्लाजा कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय स्पोर्ट्स एवं मार्शल आर्ट्स समर कैंप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैंप में रांची एवं आसपास के कई स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।
समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल एवं मार्शल आर्ट्स के प्रति जागरूक करना, आत्मरक्षा की जानकारी देना तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। कैंप के दौरान बच्चों को कराटे, किकबॉक्सिंग, बॉक्सिंग, म्यूजिकल फॉर्म्स, खो-खो, कबड्डी, रोप क्लाइम्बिंग एवं आर्म रेसलिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी कोच नूर खान, सोनू साहू, आरती कुमारी एवं कंचन कुमारी प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे और बच्चों को विभिन्न खेलों एवं मार्शल आर्ट्स की बारीकियां सिखाएंगे।
यह समर कैंप मोहम्मद इबरार कुरैशी की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास किया जाएगा। साथ ही बच्चों को नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर भी मिलेगा।