शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को आरजी कर अस्पताल में हुई बलात्कार और हत्या की घटना के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है।
शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को आरजी कर अस्पताल में हुई बलात्कार और हत्या की घटना के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने तत्कालीन पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, तत्कालीन डीसी (सेंट्रल) आईपीएस इंदिरा मुखर्जी और तत्कालीन डीसी (नॉर्थ) अभिषेक गुप्ता को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, ये निलंबन इस घटना की जांच के दौरान पुलिस की ओर से मामले को ठीक से न संभालने और लापरवाही बरतने के कारण किए गए हैं।