logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईंधन बचाने के लिए हाईकोर्ट में नो व्हीकल डे आयोजित

हाईकोर्ट में ईंधन बचाने के लिए 'नो व्हीकल डे' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य न्यायधीश सहित सभी न्यायधीशों ने आधा किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर कोर्ट पहुंचे। महाधिवक्ता ने भी एक किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय की।

यह पहल ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई। न्यायालय के इस कदम से अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों को भी प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

3
36 views

Comment