झुमकी बाजार में दिनदहाड़े मोबाइल और पैसा छीनने की घटना
बन्धुगंज: झुमकी बाजार के पास दिनदहाड़े मोबाइल और पैसा छीन लेने की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। बाजार में मौजूद लोग अफरा-तफरी में थे और घटना से भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और लगातार गश्ती की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भी सुरक्षा नहीं है तो आम जनता कहाँ सुरक्षित रहेगी। पुलिस व्यवस्था पर लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।